पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा बेचने वाले कैमिस्ट पर एसो. करवाएगी कार्रवाई : पनेसर

नशा बेचने वाले कैमिस्ट पर एसो. करवाएगी कार्रवाई : पनेसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैमिस्ट एसोसिएशन तहसील बलाचौर की बैठक प्रधान एसके पनेसर की देखरेख में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पनेसर ने कहा कि मैडिकल स्टोर संचालक खुद नशों के खिलाफ हैं और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैडिकल स्टोरों पर नशे नहीं बल्कि जीवन रक्षक दवाएं बेची जा रही हैं। पनेसर ने कहा कि अगर किसी को पता लगता है कि किसी मैडिकल स्टोर पर पाबंदीशुदा दवाएं बिकती हैं, वे खुद प्रशासन को सहयोग देकर कथित आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जोन इंचार्ज बनाए गए हैं, जोकि हर मैडिकल स्टोर की कारगुजारी पर नजर रखेंगे। बैठक में जगदीश छाबड़ा, बलदेव सिंह पनेसर, प्रदीप शर्मा, अमरजीत सिंह उप्पल, राणा अजमेर सिंह, सुच्चा सिंह, कुलवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, अशोक दुग्गल, सुरजीत सिंह, तीर्थ सिंह, सुनील कुमार, दीपक राणा, डिंपी जैन, नरिंदर दत्ता, केहर सिंह राय सहित अन्य सदस्य मौजूद थेे।

बैठक को संबोधित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...