पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने सिविल अस्पताल में किया ओट क्लीनिक का उद्घाटन

विधायक ने सिविल अस्पताल में किया ओट क्लीनिक का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौरा| स्थानीय सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में ओट (आउट पेशेंट ओपिओइड असिस्टड ट्रीटमेंट क्लीनिक) का उद्घाटन हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने किया। इस मौके पर एसएमओ डॉक्टर ठाकुर ने बताया कि ओट प्रोग्राम के तहत मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और मरीज पंजाब के किसी भी ओट सेंटर पर अपना यूआईडी नंबर बता कर दवाई ले सकता है। यह क्लीनिक सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक और रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेगा। इस क्लीनिक के लिए ट्रेनिंग करके आए डॉक्टर संदीप गिल और डॉक्टर चरनदीप मौजी के अलावा स्टाफ नर्स (मेल) और कौंसलर ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान एसएमओ काठगढ़ डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर मनप्रीत कौर, निर्मल सिंह बीईई, जोगिंदर दास फार्मासिस्ट, दुर्गेश कुमार फार्मासिस्ट, अमरजीत कुमार, दलजीत सिंह, राम गोपाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...