पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शक्ति ऐप से महिलाओं को मुश्किल स्थिति में मिलेगी तुरंत मदद : हुसन सिंह

शक्ति ऐप से महिलाओं को मुश्किल स्थिति में मिलेगी तुरंत मदद : हुसन सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांझ केंद्र की ओर से स्थानीय सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल (लड़कियां) में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति एप व ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन करवाया गया। सांझ केंद्र के इंचार्ज हुसन लाल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बैंक का अधिकारी बता कर आपके बैंक खातों की जानकारी मांगता है तो उनको विस्तृत जानकारी न दी जाए। ऐसी फेक काल से बचा जाए। विद्यार्थियों को शक्ति एप और स्वच्छ भारत मुहिम के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी विजिटर वीजा, टूरिस्ट वीजा, वर्क वीजा, स्टूडैंट वीजा के लिए विदेश जाना चाहता है तो उसे लीगल एजेंट द्वारा अप्लाई करना चाहिए, ताकि नकली एजेंटों की धोखेबाजी और ठगी से बचा जा सके। हुस्न लाल ने बताया कि इन गर्मियों के मौसम को मुख्य रखते हुए पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमें चार पहिया वाहन पर सीट बैलेट का प्रयोग करना चाहिए, दोपहिया वाहन चलाते समय पहले जरूरी दस्तावेज चैक करने के बाद हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरजीत कौर, बख्शीश सिंह, वरिंदर कुमार, जगतार सिंह, बलराज कुमार, धर्मपाल, हवलदार जोगिंदर पाल, पूजा देवी, जगप्रीत कौर मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...