पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भात देकर घर लौट रहे लोगों की कार रोकी, मारपीट कर लूटे रुपए व जेवर

भात देकर घर लौट रहे लोगों की कार रोकी, मारपीट कर लूटे रुपए व जेवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी(ग्रामीण)

गांव नांगल पहाड़ी में शादी समारोह में भात देकर गांव गढ़ीपट्टी (बांधवा) लौट रहे लोगों की कार को मंगलवार रात बदमाशों ने रोक लिया और लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट कर एक लाख रुपए व सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को हिंडौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गांव गढ़ीपट्टी(बांधवा) निवासी सुमेर सिंह मीणा ने बताया कि 17 अप्रैल को नांगल पहाड़ी में भानजे की शादी पर परिवार के सदस्यों के साथ भात देने गए थे। भात देकर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके अलावा परिजन बृजेन्द्र मीना, संतोष मीणा, विनोद मीणा व दो बहनें भी थीं। नांगल पहाड़ी के पेट्रोलपंप से कुछ ही दूरी पर निकले थे कि पीछे से बाइक व बोलेरो में सवार होकर बदमाश आ गए और उनकी कार को रोक लिया। नांगल पहाड़ी के बदमाश समय सिंह, अशोक कुमार सहित 5-6 बदमाशों ने सभी को कार से उतरने को कहा। इस पर कार में सवार संतोष व विनोद मीणा ने विरोध किया तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और दोनों युवकों को लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश बैग में रखे एक लाख रुपए व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना की जानकारी मोबाइल पर बालघाट पुलिस को दी गई। बालघाट थानाप्रभारी हमेन्द्र सिंह ने बताया कि गढ़ीपट्टी निवासी सुमेर सिंह ने नांगल पहाड़ी निवासी कुछ बदमाशों के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

हिंडौन ग्रामीण. लूटरों के हमले में घायल दो युवकों के बयान दर्ज करती पुलिस।

नया गांव में लाठियों से हमला, चाचा-भतीजा घायल

हिंडौन ग्रामीण| नया गांव में जमीन के विवाद में हुए झगड़े में चाचा-भतीजा हो गए। जोरमल (45) ने बताया कि सुबह उसकी प|ी जमीन विवाद को लेकर सवाराम, रामनरेश, धर्मेंद्र, रामवीर आदि ने गाली-गलौच की। इन्हें समझाने गया इससे नाराज होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में भतीजे रामोतार को भी घायल कर दिया।

खबरें और भी हैं...