पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयकारों से गूंजा पावन धाम, श्रद्धालुओं की लगी कतारें

जयकारों से गूंजा पावन धाम, श्रद्धालुओं की लगी कतारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहंदीपुर बालाजी | महाबली की पावन नगरी आस्थाधाम श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेक कर अपनी व अपने परिजनों की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान भक्तों के द्वारा लगाए गए जयकारों से दिन भर पावन नगरी गुंजायमान होती रही।

आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में शनिवार से ही भक्तों का जमावड़ा बना हुआ है और शनिवार को बालाजी महाराज की शयन आरती के बाद सुबह मंगला की आरती में भक्तों भारी हुजूम देखा गया।

देश के विभिन्न अंचलों से बालाजी धाम पहुंचे भक्तों ने सुबह आरती के छींटे लेने के बाद जैसे ही कतारों में लगना शुरू किया मंदिर के दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। इन कतारों में खड़े रह कर घंटों इंतजार के बार इन श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दरबार में जैसे ही मत्था टेका उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। मंदिर के सामने महंत किशोरपुरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दाने-नमकीन की प्रसादी बांटी गई।

खबरें और भी हैं...