पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिक मास में दान पुण्य का मिलता है अनंत गुणा फल

अधिक मास में दान-पुण्य का मिलता है अनंत गुणा फल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मेहंदीपुर बालाजी

धार्मिक नगरी बालाजी में पुरुषोत्तम मास शुरू होने के अवसर पर बुधवार को श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज के तत्वावधान में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ। इस बड़े धार्मिक कार्यक्रम की महंत किशोर पुरी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर सैंकड़ो बालिकाओं को महंत जी ने देवी स्वरूप मानकर पूजा की एवं वस्त्र आदी दिए। वहीं पंडितों को भी भोजन करवा कर वस्त्रदान देकर कार्यक्रम का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज ने प्रेरणा दी कि हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह का प्राकट्य होता है। जिसे अधिकमास, मल मास या पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। संपूर्ण भारत की हिंदू धर्मपरायण जनता इस पूरे मास में पूजा-पाठ, भगवद् भक्ति, व्रत-उपवास, जप और योग आदि धार्मिक कार्यों में संलग्न रहती है। महाराज ने कहा कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से अनंत गुना अधिक फल मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु जन अपनी पूरी श्रद्धा और शक्ति के साथ इस मास में भगवान को प्रसन्न कर अपना इहलोक तथा परलोक सुधारने में जुट जाते हैं।

मंत्र उच्चारण से गूंजा मंदिर परिसर

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पूरे अधिक मास पर्यंत प्री दिन 108 श्रीमद भागवत कथा, 108 तुलसीकृत रामायण पाठ, बाल्मीकि रामायण पाठ, गीता पठन, शिव तांडव, शिव महिमन के मंत्रों के साथ शंकर भगवान का गंगा जल से अभिषेक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे पुरुषोत्तम मास पर्यंत चलेंगे। इन धार्मिक कार्यक्रमों को वृंदावन के पंडितों द्वारा पं. मनोज शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न कराया जाएगा। इन मंत्र उच्चारण के पाठ से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया है।

प्रसादी व मीठे पानी की व्यवस्था

अधिक मास के इस पवित्र महीने में लंगर प्रसादी व मीठे पेयजल की मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था की गई है। वहीं अखण्ड यज्ञ स्थलों पर पूरे पुरुषोत्तम मास पर्यन्त प्रसादी वितरण होगा। बालाजी मंदिर व सीताराम मंदिर में महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज के सानिध्य में 1972 से चल रहे अखण्ड राम नाम संकीर्तन करने वाले पंडितों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं इस पुण्य अवसर पर महंत महाराज द्वारा महंत किशोरपुरी चिकित्सालय में विशेष चिकित्सक की व्यवस्था कर मरीजों का निशुल्क उपचार कर दवा की व्यवस्था की गई है। जिसका दूर-दूर से आने वाले भक्त गण लाभ उठा रहे हैं।

मेहंदीपुर बालाजी. बालिका का देवी स्वरूप मान कर पूजा करतेम महंत किशोरपुरी महाराज ।

मेहंदीपुर बालाजी. अधिक मास में सीताराम मंदिर में पाठ करते पंडित।

खबरें और भी हैं...