पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहंदीपुर बालाजी में हिस्ट्रीशीटर निरंजन उर्फ घुंड्या गिरफ्तार

मेहंदीपुर बालाजी में हिस्ट्रीशीटर निरंजन उर्फ घुंड्या गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मेहंदीपुर बालाजी

हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर ने गत दिनों गन पाइंट पर लेकर एक धर्मशाला संचालक व उसके पिता से चौथ वसूली की थी। जिसका केश दर्ज है।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने गत माह आदर्श कालोनी स्थित एक धर्मशाला में घुसकर कर कट्टे की नोक पर 13 हजार 500 की नगदी छीन ली। इस संबंध में योगेश कुमार योगी ने थाने में केश दर्ज कराया था कि रात करीब 9:00 बजे वह पंचमुखी धर्मशाला के मैनेजर रूम में बैठा हुआ था। इस दौरान निरंजन मीणा उर्फ घुंड्या निवासी मीना सीमला करीब 5-6 अन्य बदमाशों के साथ कार में सवार होकर आया एवं कार को कोटा वाली धर्मशाला के समीप खड़ा कर दिया। हिस्ट्रीशीटर ने मैनेजर रूम में घुसकर योगेश से 20 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर कट्टे की नोक धर्मशाला के सूने हिस्से में ले जाकर जेब से 13 हजार 500 रुपए छीनकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...