पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौसा (ग्रामीण). खुशी मनाते कार्यकर्ता।

दौसा (ग्रामीण). खुशी मनाते कार्यकर्ता।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण). खुशी मनाते कार्यकर्ता।

कर्नाटक में भाजपा की जीत पर मनाई खुशी

दौसा ग्रामीण। कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठार्ठयां बांटकर व पटाखे चलाकर खुशी जताई । भाण्डारेज मुख्यालय पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश जोशी , उपाध्यक्ष पूरण व्यास,पूर्व जिला परिषद सदस्य लल्लूराम सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदनसिंह बांकावत,बाबूलाल सैनी,महावीर सिंह राजपूत, राजेश सैनी सहित कार्यकताओ ने पटाखे चलाकर खुशी जताई । गढ़ मुख्यालय पर मण्डल अध्यक्ष औमप्रकाशस सैनी, देवीसहाय महावर, द्वारका प्रसाद तिवाड़ी , सम्मत सिंह राजपूत सहित कार्यकर्ताओ ने मिठार्ठया बांटकर खुशी जताई । और से शुक्रवार को मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा सतरंगी पटाखे व आतिशबाजी कर खुशी जताई गई ।

पुरूषोत्तम मास आज से, बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से होंगे अनेकों धार्मिक आयोजन,

मेहंदीपुर बालाजी। धार्मिक नगरी में आज बुधवार से पुरूषोत्तम मास के अवसर पर श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से श्रद्देय महंत श्रीकिशोरपुरी जी महाराज के तत्वावधान में पूरे पुरूषोत्तम मास में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर 108 श्रीमद भागवत कथा, 108 तुलसीकृत रामायण पाठ, बाल्मीकि रामायण पाठ, गीता पठन, शिव तांडव, शिव महिमन के मंत्रों के साथ शंकर भगवान का गंगा जल से अभिषेक किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरे पुरूषोत्तम मास पर्यंत चलेंगे। इन धार्मिक कार्यक्रमों को वृंदावन के पंडितों द्वारा पं. मनोज शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल सफल बनाएंगे। इस पवित्र महिने में लंगर प्रसादी व मीठे पेयजल की मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था की गई है। वहीं अखण्ड यज्ञ स्थलों पर पूरे पुरूषोत्तम मास पर्यन्त प्रसादी वितरण होगा। बालाजी मंदिर व सीताराम मंदिर में महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज के सानिध्य में 1972 से चल रहे अखण्ड राम नाम संकीर्तन करने वाले पंडितो की संख्या भी बढाई गई है।

पं. नवलकिशोर स्मृति समारोह 30 को

दौसा|पं. नवल किशोर शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक 30 मई को दोपहर 3 बजे खादी बाग के सभा कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें 5 जुलाई को पं. नवलकिशोर की जयंती पर आयोजित प्रार्थना, भजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...