लापता बालक का 18 दिन बाद भी सुराग नहीं
दौसा | ग्राम बालकिशन का बास से लापता हुए बालक का 18 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। सदर थाने के हैड कांस्टेबल सुमेश कुमार ने बताया कि छोटेलाल मीणा (14) घर से 30 अप्रैल को 9वीं कक्षा का रिजल्ट सुनने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाखो गया था, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। उसका रंग गोरा है उसने काला पेंट व नीली शर्ट पहन रखी है।
कांग्रेस की बैठक में सरकार की विफलताओं पर चर्चा
मेहंदीपुर बालाजी | क्षेत्र के पाटोली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर कर कांग्रेस के पक्ष में लोगों को जोड़ने पर विचार हुआ। इस दौरान टोडाभीम ब्लॉक अध्यक्ष सूरजभान मीणा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इरादौरान टोडाभीम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर पाटोली, कमल पाटोली, गजराज गजराज, शिवराम मीणा खेड़ा, श्री नारायण मीणा, कैलाश मीणा आदी लोग मौजूद रहे।