मेहंदीपुर बालाजी। धार्मिक नगरी बालाजी में पुरूषोत्तम मास में महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज के परोपकारी कार्यों की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं। पुरूषोत्तम मास के चलते महंत जी महाराज के सानिध्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जिसके तहत पूरे अधिक मास में प्रति दिन 108 श्रीमद भागवत कथा, 108 तुलसीकृत रामायण पाठ, बाल्मीकि रामायण पाठ, गीता पठन, शिव तांडव, शिव महिमन के मंत्रों के साथ शंकर भगवान का गंगा जल से अभिषेक किया जा रहा है। इन धार्मिक कार्यक्रमों को वृंदावन के पंडितों द्वारा पं. मनोज मोहन शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न कराया जा रहा है। इन मंत्र उच्चारण के पाठ से मंदिर परिसर दिन भर गुंजायमान रहता है। वहीं सीताराम मंदिर में भागवत के मूल पाठश्रवण करने वाले श्रद्धालु दिन भर जमा रहते हैं। हरियाणा, दिल्ली, कानपुर, आगरा, चंडीगढ, भोपाल सहित अनेकों जगहों के श्रद्धालुओं ने दैनिक भास्कर संवाददाता को बताया कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें उन्य जगहों पर देखने को नहीं मिलते। महंत महाराज द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों के श्रवण से मन को शांती मिलती है। वहीं धार्मिक भावना का भी संचार होता है। अधिक मास में करवाए जा रहे परोपकारी अनुष्ठानों के लिए अधिकतर श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज को साधुवाद दिया।
आधिक मास के इस पवित्र महिने में महंत महाराज द्वारा लंगर प्रसादी व मीठे पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रसाद वितरण के लिए महिला व पुरूषों के अलग-अलग काऊंटर बनाए गए हैं। वहीं बालाजी मंदिर व सीताराम मंदिर में महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज के सानिध्य में 1972 से चल रहे अखण्ड राम नाम संकीर्तन करने वाले पंडितो की संख्या बढाई गई है। राम -नाम संकीर्तन से माहौल गुंजायमान है।
मेहंदीपुर बालाजी. मंदिर के समीप प्रसाद लेते श्रद्धालु।