दौसा. कर्नाटक में भाजपा द्वारा बहुमत साबित नहीं करने व सीएम येद्दियुरप्पा के इस्तीफेकी खुशी में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी तिराहे पर आतिशबाजी की।जिला कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, उमाशंकर मीणा, अवधेश शर्मा, चतरसिंह बासड़ा,सत्य प्रकाश मीणा, अशोक शर्मा, जाबिर खान, रामनिवास गांगड्या आदि कार्यकर्ताओंने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
नाथ समाज की मिटिंग आज दौसा में
मेहंदीपुर बालाजी। नाथ समाज की ओर से आज रविवार को गौरक्ष नाथ आश्रम व छात्रावास रोड़ दौसा में नाथ समाज के भामाशाह एवं जिलाध्यक्ष शिवचरण योगी की अध्यक्षता में मिटिंग आयोजित होगी । जिसमें छात्रावास के निर्माण कार्य के विकास बढ़ाने के बारे में एवं संगठन के बारे में चर्चा की जायेगी।