दौसा. फंदा लगाकर आत्म हत्या के बाद पहुंची पुलिस व एकत्रित लोग।
युवक ने फंदे से झूलकर दी जान
दौसा|शहर में गणेशपुरा रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी में रविवार सुबह एक युवक ने मकान में कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार चेतराम (37) पुत्र बद्रीप्रसाद बैरवा सुबह मकान में कमरे में कड़े पर चुन्नी से फंदा लगाकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में मुर्दाघर में रखवाया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार चेतराम ने शनिवार रात को शराब पीकर प|ी व बच्चों से झगड़ा किया था।
ढाबा संचालक व ग्राहकों में मारपीट, तीन गिरफ्तार
मेहंदीपुर बालाजी। बालाजी मोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर ग्राहक व ढाबा संचालक में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। थाने के हेड कांस्टेबल मोहन गुर्जर ने बताया कि मथुवन होटल के ढाबा संचालक कालूराम मीणा व महेंद्र गुर्जर निवासी पाटोली तथा राजेश उर्फ प्यार सिंह निवासी बडोली को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।