कांटाबांजी| बढ़ी चालीछी राज्य रे बलात्कार, निद रे सोइछी सरकार” का नारा देते हुए पूर्व सांसद बलांगीर संगीता सिंहदेव के नेतृत्व में 17 मई को पाटनागड़ से शुरू हुई रैली परशुराम चौक पर पहुंची।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। श्री हरिभवन के सामने सभा हुई। इस दौरान बलांगीर जिला परिषद अध्यक्ष भारती महानंद, राज्य महिला मोर्चा सम्पादक रश्मिरेखा दास, अन्य महिला नेत्रियों ने कहा कि राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं और सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा बलांगीर जिलाध्यक्ष सागरिका गुरु ने संचालन किया।