पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी

60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी

भास्कर संवाददाता | टीकमगढ़

जिला आबकारी अधिकारी एमएम खद्धोत के निर्देशन पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सियाराम चौधरी ने जिले में अवैध मदिरा निर्माण परिवहन एवं विक्रय की शिकायत के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ मंगलवार को मुखबिर सूचना पर बड़ागांव-बल्देवगढ़ मार्ग पर ग्राम मड़खरा के तालाब के किनारे थाना बुडेरा से भरोसा लोधी तनय पुट्टू लोधी उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 4 प्लास्टिक की डिब्बों में 60 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त शराब की कीमत 12 हजार रूपए आकी गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में आरक्षक हर प्रसाद, सीताराम, नगर सैनिक लांयस नायक, राजकुमार, लक्ष्मी, उमेश एवं ओमप्रकाश शामिल थे।

खबरें और भी हैं...