पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कहा हर पंचायत में अपना बस्ती प्रमुख बनाएंगे

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कहा-हर पंचायत में अपना बस्ती प्रमुख बनाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बल्देवगढ की कामकाजी बैठक का आयोजन शीतल माता मंदिर मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया उपस्थित थे। बैठक में मण्डल बल्देवगढ़ में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हर ग्राम पंचायत में स्थित बस्तियों में अपना बस्ती प्रमुख बनाने की योजना बनाई गई।

बैठक में बल्देवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव दलितों के कल्याण के लिए उनको आगे बढा़ने की दिशा में कार्य किए। साथ ही कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। प्रदेश के दलितों को 1 रुपए किलो राशन देने का कार्य भी सिर्फ भाजपा सरकार ने किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी हरिजन बस्तियों में अनुसूचित मोर्चा के बस्ती प्रमुख बनाएं तथा उनके माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ हर घर-घर तक पहुंचाएं।

बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार अहिरवार ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री मुन्ना लाल वंशकार, राकेश अहिरवार, हरिराम अहिरवार, कमलेश अहिरवार, शंकर दयाल, घनश्याम चढ़ार, ममता जाटव, मनोज सहित कई लोग उपस्थित थे।

बल्देवगढ़। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न।

खबरें और भी हैं...