बल्देवगढ़ |भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शीतल माता मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार अहिरवार ने की। बैठक में मण्डल बल्देवगढ़ में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित बस्तियों में अपना बस्ती प्रमुख बनाने की योजना बनाई गई। बैठक में मंडल महामंत्री मुन्नालाल वंशकार, राकेश अहिरवार, हरिराम अहिरवार, कमलेश अहिरवार, शंकरदयाल, घनश्याम चढ़ार, ममता जाटव, मनोज उपस्थित थे।