बालेर में ईएनटी शिविर में 40 मरीजों की हुई जांच
बालेर | कस्बे के एक विद्यालय व नेहा ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ईएनटी शिविर का आयोजन कस्बे के बोहराजी की हवेली तालाब के पास किया गया। निदेशक गौरीशंकर शर्मा व प्रभारी भरतलाल शर्मा ने बताया की शिविर में 40 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा जांच व परामर्श 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जयपुर के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दिया गया। इस शिविर में डॉ. दीपक आर भारद्वाज ने अपनी सेवाएं दी। कुलभान सिंह द्वारा शिविर में मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया।