पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरेड़ी गांव की बैरवा बस्ती में दोपहर को आगजनी, दमकल पहुंची शाम को

कुरेड़ी गांव की बैरवा बस्ती में दोपहर को आगजनी, दमकल पहुंची शाम को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडार पंचायत समिति की कुरेड़ी पंचायत की बैरवा बस्ती में मंगलवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा आग की सूचना बहरावंडा कलां थाने सहित प्रशासन को दी। लोग कुएं से इंजन चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास करते, लेकिन उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। ग्रामीणों ने तुरंत 33 केवी सब स्टेशन पर कार्मिकों को सूचना देकर शीघ्र बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए कहा और अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। वहीं ग्रामीणों ने घास से बने टीन टप्परों को आग की चपेट में आने से बचाया।

दूसरी ओर आगजनी की सूचना मिलने पर अधिकारी कुरेड़ी गांव पहुंचे तथा मौके पर हालातों से रूबरू हुए। पटवारी-गिरदावर ने नुकसान का आंकलन किया। सरपंच रामसहाय बैरवा ने बताया कि आग लगने से बैरवा बस्ती के लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है।

दानावल

बालेर. कुरेड़ी में लगी भीषण आग की लपटों में धू-धू कर जलते पेड़-पौधे।

जिला मुख्यालय से पहुंचती हैं दमकल : उपखंड मुख्यालय खंडार में आग लगने की घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल उपलब्ध नहीं होने से जिला मुख्यालय से देर शाम दमकल पहुंची। इससे आग से काफी नुकसान हो गया।

खबरें और भी हैं...