बालेर में ईएनटी शिविर आज
बालेर में ईएनटी शिविर आज
बालेर| कस्बे में स्थित एक विद्यालय तथा नेहा ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ईएनटी शिविर का आयोजन बोहराजी की हबेली तालाब के पास आयोजित किया जाएगा। निदेशक गौरीशंकर शर्मा व प्रभारी भरतलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व जांच तथा परामर्श 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जयपुर के डॉ. दीपक आर भारद्वाज व डॉ. इंद्रजीत सिंह द्वारा निशुल्क किया जाएगा। शिविर में मरीज भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड व राशन कार्ड साथ लाएं।