पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालेर में सीसी इंटरलॉकिंग सड़क खोदकर भूल गया जलदाय विभाग

बालेर में सीसी-इंटरलॉकिंग सड़क खोदकर भूल गया जलदाय विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजनान्तर्गत लगभग 13 किमी पाइपलाइन डालने के लिए कस्बे की सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क खोदी गई थी। कस्बे में नल कनेक्शन हो जाने के बाद भी खोदी सड़क की रिपेयरिंग नहीं होने से कस्बे के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क से निकले मिट्टी के ढेर भी कई जगह लगे होने से तेज हवा के साथ ही मिट्टी उड़कर घरों में जा रही है।

लोगों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों व पंचायत प्रशासन सहित जलदाय विभाग को पाइपलाइन डालने के लिए खोदी सड़क की मरमत्त के लिए आग्रह किया गया, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत तो दूर कस्बे में लगे मिट्टी के ढेर भी नहीं हटाए गए हैं। कस्बे के प्रहलाद साहू, पवन, मनीष, गिर्राज, कमलेश, राधेश्याम, सीताराम, नरेन्द्र पारीक, रामस्वरूप, युवराज, सत्यवीर शर्मा सहित अन्य लोगों ने उच्च अधिकारियों से शीघ्र सड़क मरम्मत कर कस्बे में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी का समाधान की मांग की है।

कई बार आग्रह किया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा

बालेर कस्बे में पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सीसी, इंटरलोकिंग सड़क की मरम्मत के लिए कई बार आग्रह किया गया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी तक पंचायत ने जलदाय विभाग के संवेदक को न तो एनओसी दी है, ना ही पेयजल योजना को हैंडओवर किया गया है।

-पार्वती देवी, सरपंच, बालेर

हमने अभी तक 2.50 किमी खोदी गई सड़क की रिपेयरिंग की है।

-मुकेश शर्मा, प्रतिनिधि संवेदक, जलदाय विभाग

वहीं जलदाय विभाग खंडार के कनिष्ठ अभियंता से इस सम्बन्ध में बात करने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

बालेर. कस्बे में पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत नहीं होने से बदहाल इंटरलॉकिंग सड़क।

खबरें और भी हैं...