पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स के लिए विशेष कॉलम भास्कर उनकी समस्याओं को पहुंचाएगा संबंधित विभाग व अधिकारियों तक

पेंशनर्स के लिए विशेष कॉलम भास्कर उनकी समस्याओं को पहुंचाएगा संबंधित विभाग व अधिकारियों तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस कॉलम के जरिये हर सोमवार दैनिक भास्कर सामने लाएगा पेंशनर्स से जुड़ी समस्याएं। काफी समय से पेंशनर समाज ऐसा मंच चाह रहा था, जहां वे अपनी समस्याएं उठा सकें। किसी माध्यम से वे अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा सके। इस कॉलम का उद्देश्य भी यही है। इस कॉलम के जरिये हम पेंशनर्स को होने वाली हर तरह की समस्याओं को उठाएंगे। अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी कई शिक्षकों को नहीं मिला पे स्केल का लाभ

पाली| शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सरकार के निर्देशानुसार पे ग्रेड नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दौरान मिलने वाला परिलाभ नहीं मिल रहा है। इसके चलते पेंशनर्स कर्मचारियों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभाग द्वारा भी पेंशनर्स की किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग से शिक्षा प्रसार पद से सेवानिवृत्त हुए बाली के हरिराम रावलिया ने बताया कि सन 1960 में तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर देसूरी में नियुक्त हुए। इसके बाद सन 1980 में पदोन्नत होकर द्वितीय श्रेणी शिक्षक नियुक्त हुए। इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा सन 1996 मे निर्देश जारी किया गया कि जो भी द्वितीय श्रेणी शिक्षक द्वितीय श्रेणी में 18 साल पूर्ण कर चुका है उन्हें 7500 से 12500 पे स्केल दिया जाएगा, लेकिन विभाग की ओर बहुत कम कर्मचारियों को इस पे स्केल से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि अगले प्रमोशन से पहले द्वितीय श्रेणी में उनके भी 18 साल से अधिक हो रहे थे। फिर भी अगले पे स्केल का लाभ नहीं दिया गया। इस बीच सन 2001 को शिक्षा प्रसार पद से सेवानिवृत्त भी किया, लेकिन पे स्केल का लाभ नहीं मिलने से मिलने वाली पेंशन का परिलाभ नहीं मिल रहा है।

समाधान क्या : शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शीशराम का कहना है कि आवेदक को प्रकरण काे डीडी कार्यालय जोधपुर में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद आवेदक को जो भी समस्या आ रही उसका उसी समय निस्तारण कर दिया जाएगा।

मोबाइल नंबर- 7728880544 पर आप व्हाट्स एप कर सकते हैं। dilipdwivedijob@gmail.com पर आप मेल भी कर सकते हैं।

भास्कर उठाएगा आवाज

खबरें और भी हैं...