बाइक से गिरकर युवक घायल
बाली | बाली के निकट लालराई-डूंगरली रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लालराई निवासी वीरमाराम पुत्र भैराराम देवासी किसी कार्य से बाली आ रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होने से वह नीचे गिर गया। उसको उपचार के लिए बाली अस्पताल लेकर आए। यहां से हालत गंभीर होने पर पाली रेफर किया।