पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारलाई ढेलड़ी गांव के बीच बनेगी डामरीकृत रोड

नारलाई-ढेलड़ी गांव के बीच बनेगी डामरीकृत रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादी के बाद अब देसूरी उपखंड क्षेत्र में नारलाई से ढेलड़ी तक डामरीकृत 4.25 किमी सड़क बनाई जाएगी। इस पर 2 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। इसको लेकर लंबे समय से नारलाई से केसूली सड़क संघर्ष समिति द्वारा संघर्ष किया जा रहा था। ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत की अनुशंषा पर दोनों गांवों के ग्रामीणों की सुविधा के ये रोड स्वीकृत की गई है। उल्‍लेखनीय है कि नारलाई से केसूली जाने वाली कच्ची सड़क मार्ग पर ढेलडी,रामपुरा ढाणी,केसूली गांव बसे हुए है। जबकि अणेवा,अटाटिया,नीपल,चक सुजापुरा इस कच्ची सड़क पर निर्भर है, जबकि ढेलडी व रामपुरा ढाणी में जाने वाले सभी मार्ग कच्चे है। ऐसे में यह गांव शिक्षा, चिकित्सा, बाजार के लिहाज से नारलाई गांव निर्भर है। जबकि नारलाई से केसूली गांव जाने वाले कच्चे सड़क मार्ग पर छोटे बड़े आधा दर्जन अधिक नाले मौजूद है। सड़क की स्वीकृति पर नारलाई केसूली सड़क संघर्ष समिति के दौलत चौधरी सरपंच, प्रभुदास वैष्णव, लक्ष्मीदान, भरत चारण, हिंगलाजदान चारण, ओगडराम सीरवी, शेखर मीणा नारलाई, प्रवीण चारण आदि ने राणावत का आभार जताया है।

बाली विस की सरहद तक होगा सड़क निर्माण

नारलाई से केसूली गांव तक 9 किमी सड़क निर्माण की मार्ग संघर्ष समिति द्वारा की जा रही थी। मगर ढेलडी गांव के पास से बाली विधानसभा की सरहद समाप्त हो जाती है। जिसके कारण नारलाई से ढेलडी गांव तक ही डामरीकरण सड़क का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...