- Hindi News
- National
- देसूरी व बाली में दुष्कर्म की घटना के विरोध में कस्बेवासियों ने निकाला कैंडल मार्च
देसूरी व बाली में दुष्कर्म की घटना के विरोध में कस्बेवासियों ने निकाला कैंडल मार्च
देसूरी | काठुआ व उन्नाव में हुए दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च निकालते युवा। फोटो|भास्कर
भास्कर न्यूज | देसूरी
कठुआ व उन्नाव सहित देश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मंगलवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला। दुष्कर्म घटना के विरोध में कैंडल मार्च लेकर राठेला चौराहे पर मुस्लिम समाज की महिलाएं व बालिकाएं पहुंची। यहां पर दो मिनट का मौन रखकर विरोध जताया।
बाली | बाली नगर के जलाल शाह बाबा दरगाह से रंजन सराय तक और पुन: दरगाह परिसर तक हिन्दू व मुस्लिम भाइयों ने कश्मीर में हुई 8 वर्ष की लड़की आसिफा के साथ और उन्नाव और सूरत में बलात्कार की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर आसिफा को श्रद्धांजलि दी गई।
बाली | कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि देते कस्बेवासी।