पीपला में ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ
पीपलाबाली | आदिवासी बाहुल्य ग्राम पीपला के अटल सेवा केंद्र पर केंद्र सरकार की योजनाओं, जल संरक्षण व बाल विवाह के दुष्परिणाम पर जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फील्ड आउटट्रेक ब्यूरो के प्रभारी फूलचंद गहलोत ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों को गहलोत ने जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। अक्षय तृतीया के अवसर पर गहलोत ने ग्रामीणों को अपने बच्चों के बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत सचिव शंकरसिंह ने स्वच्छ भारत अभियान व जल संरक्षण के बारे में विचार रखें। दूसरा दशक के फील्ड अधिकारी अनीता ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखे। दूसरा दशक के मास्टर ट्रेनर पारसी ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत निर्मित टॉयलेट को आमजन से नियमित रूप से उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।