पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हसनवली बाबा की दरगाह पर सीसी ब्लॉक रोड का लोकार्पण

हसनवली बाबा की दरगाह पर सीसी ब्लॉक रोड का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी | घाणेराव सरपंच के स्वयं के खर्चे से शहीद हसनवली बाबा की दरगाह पर सीसी ब्लॉक रोड बनाई गई जिसका लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। इस मौके डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस खनिज विकास प्रकोष्ठ ने बाली विधानसभा में कई धार्मिक स्थल है जिनकाे पक्की सड़क मार्ग से नहीं जोड़ने से लोग परेशान है। घाणेराव सरपंच संतोष मेवाड़ा तथा पूर्व प्रधान सुशीला गौड़ ने धार्मिक स्थालों के विकास की आवश्यकता जताई। इससे पूर्व शहीद हसनवली बाबा दरगाह कमेटी एवं उर्स कमेटी द्वारा राठौड़, मेवाड़ा व गौड़ सहित चंद्रशेखर मेवाड़ा, वीरसिंह देवल अध्यक्ष जीएसएस घाणेराव, अमरसिंह पंवार सेवादल जिला संगठक, विनोद सोलंकी सादड़ी का बहुमान किया गया। इस अवसर पर नबाबेग मिर्जा सदर दरगाह कमेटी, अल्लारक खां पठान सदर उर्स कमेटी, मुबारक अली, न्याज मोहम्मद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...