पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम 23 अप्रैल को बाली आएंगी, बैठक में तैयारियों पर चर्चा

सीएम 23 अप्रैल को बाली आएंगी, बैठक में तैयारियों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 23 अप्रैल को प्रस्तावित बाली दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, भाजपा प्रभारी और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, यात्रा प्रभारी हरिहर पाठक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, बाली प्रभारी सुनिल भंडारी और एसडीएम गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में निकटवर्ती लुणावा गांव के भद्रकर नगर में हुई। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को एसपीयू कॉलेज फालना में आयोजित करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ कार्यकर्ताओं व आमजन से रूबरू भी होगी। बैठक में बाली विधानसभा में बूथवार अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द करने के निर्देश मंडल अध्यक्षों को दिये गये। ऊर्जा राज्य मंत्री राणावत ने बाली विधानसभा में चल रहे विकास के कार्यो की जानकारी और विभिन्न सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल, देसूरी प्रधान, नगरपालिका अध्यक्ष फालना श्वेता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मंशाराम परमार, शक्तिसिंह चौहान, ओमप्रकाश ओझा, सामताराम गरासिया, गोरधन कुमावत, नरपतसिंह राजपुरोहित, संजय कुमार, भरत त्रिवेदी, कुलदीपसिंह, जिला परिषद सदस्य जगदीश जणवा, पंचायत समिति सदस्य लखमाराम परमार, छैलसिंह करणवा आदि ने भी अपने विचार रखे।

प्रशासन सतर्क, संभावित दौरा क्षेत्रों का किया निरीक्षण : मुख्यमंत्री के बाली सुमेरपुर के प्रस्तावित दौरे के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एसपी दीपक भार्गव, एसडीएम गौरव अग्रवाल ने सोमवार को बाली विधानसभा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एसपीयू कॉलेज का भी निरीक्षण किया। होटल जवाई लेपर्ड, रणकपुर में सीएम के रात्रि विश्राम की संभावना को देखते हुए वहां का भी जायजा लिया।

मिल सकती है बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री के बाली दौरे के दौरान बाली हवाई पट्टी, राजकीय चिकित्सालय को 75 बेड़ से 100 बेड़ करने, ब्लड बैंक व एडीएम कोर्ट खोलने की सौगात ग्रामीणों को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बाली. प्रस्तावित दौरे को लेकर लुणावा में हुई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक।

खबरें और भी हैं...