शिविर में 40 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण
बूसी | निबाड़ा में शिविर के दौरान ग्रामीण को नकल देती एसडीएम।
भास्कर न्यूज | देसूरी
निकटवर्ती आना ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को एसडीएम राजेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। राजस्व लोक अदालत में पुराने 11 प्रकरणों का फैसला किया गया। जबकि 26 नामातंरण, 87 खाते दुरुस्ती, खातों का 1 विभाजन, 15 सीमांकन, 13 सीमाज्ञान,11 राजस्व नकलें जारी की गई। शिविर में ईश्वरलाल खटीक तहसीलदार, रामलाल मीणा नायब तहसीलदार, पुष्पा मेघवाल सरपंच आना आदि उपस्थित थे।
बूसी | निंबाडा गांव के अटल सेवा केंद्र परिसर में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम अदिति पुरोहित तहसीलदार जगदीशसिंह आशिया की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में प्रतापगढ़ गांव के स्वरूपराम की आठ वर्षों से लंबित फरियाद प्रस्तुत की गई। इस पर प्रकरण की जांच कर खातेदारी में नाम दर्ज कर स्वरूपराम को नकल दी गई। शिविर में नामकरण के 12, खाता दुरुस्ती के 34, सीमांतरण 14, नकले 22, तरमीन 22, बंटवारा के 5 मामलों का निस्तारण किया गया। पंचायतीराज के पट्टा 10, जन्म प्रमाण पत्र 3, मृत्यु प्रमाण पत्र 4, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र 7 मौके पर ही दिए गए। शिविर में विकास अधिकारी रविंद्र प्रकाश आचार्य, सरपंच विद्या चौधरी, आरआई प्रेमाराम सीरवी, रमेश कुमार, पटवारी मुकनाराम, उप सरपंच भगवती कंवर, जलदाय विभाग के एईएन स्वरूपराम, डिस्कॉम के एईएन निनेंद्रसिंह, जेईएन महेंद्र नागर सहित ग्रामीण मौजूद थे।
धनला | राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर बुधवार को अटल सेवा केंद्र धनला में एसडीएम गौमती शर्मा के सान्निध्य में आयोजित किया गया। शिविर में उपखंड कार्यालय द्वारा पुराने विचाराधीन प्रकरण नामांतरण खाता दुरुस्ती के 22, बंटवारा के 2, राजस्व नकलें 105, अन्य 35 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा 15 पट्टे, वितरण किए गए तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 3 गैस कनेक्शन दिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जलदाय विभाग द्वारा 3 हैंडपंप रिपेयर किए गए। डिस्कॉम द्वारा ढीले तारों के 8 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 1 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, उप प्रधान भंवरलाल सुमन, जिला परिषद सदस्य नारायणलाल चौधरी, धनला सरपंच अमराराम देवासी आदि मौजूद थे।
बीसलपुर में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर संपन्न
बाली | बीसलपुर ग्राम पंचायत में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पांच पुराने प्रकरण, 15 पट्टे पुश्तैनी, 40 पेंशन प्रकरण, दो श्रम पंजीयन छात्रवृति की वितरण की गई। इस मौके पर एसडीएम राजेश मेवाड़ा ने जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान कपूराराम मेघवाल, तहसीलदार विवेक व्यास, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, बाली नगर पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया, सरपंच ज्योति बारोलिया, पंचायत समिति सदस्य अमराराम मेघवाल, ग्राम सेवक रतनलाल, नायब तहसीलदार कन्हैयालाल मीणा आदि मौजूद रहे।
धनला | अटल सेवा केंद्र में आयोजित शिविर में ग्रामीण को पट्टा देते अधिकारी।