पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाली में हजरत मदार शहीद बाबा के उर्स पर हुई कव्वाली

बाली में हजरत मदार शहीद बाबा के उर्स पर हुई कव्वाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली| लाठी जोड़ में स्थित हजरत मदार शहीद बाबा का सालाना उर्स मंगलवार को मनाया गया। उर्स में दिनभर विभिन्न प्रकार की रस्मों रिवाजों को अदा कर नमाजे ईशा के बाद महफिलें कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उर्स में पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, जोधपुर सहित दूरदराज के विभिन्न क्षेत्रों के जायरीनों ने भाग लिया। इस मौके पर आजमगढ़ यूपी से आयी कव्वाला फिरदौस आजमी ने हिंदू-मुस्लिम एक ही थाली में खाए, ऐसा हिंदुस्तान बना दे अल्लाह....की प्रस्तुति दी। वहीं अहमदाबाद से आए कव्वाल निसार जॉनी ने सबके घर में...आदि कव्वालियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर चामुंडेरी सरपंच जसवंतराज मेवाड़ा, खेतसिंह मेड़तिया, रतन जणवा, मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी रूस्तम अली, दरगाह कमेटी के सदर रसीद कुरैशी, दरगाह मुजाविर मुख्तियार शाह, कानसिंह वेलार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...