बाली | पंचायत समिति में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत का जन्म दिन मनाने के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी। फोटो|भास्कर
मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने भी दी बधाई
भास्कर न्यूज | बाली
विधायक व ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत के 48वें जन्म दिवस को बाली तहसील में कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों समाजसेवकों ने केक काटकर, मिठाई बांटकर तो कही मरीजों को फल वितरण करके मनाया। कई स्थानों पर गायों को घास खिलाकर जन्मदिवस मनाया। इसी तरह पंचायत समिति के सभागार में भी जन्मदिवस बेहद सादगीपूर्वक मनाया। मंत्री राणावत के जन्मदिवस पर बाली पंचायत समिति सभागार में केक काटा गया। पंचायत समिति में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, जिला परिषद सदस्य जगदीश जणवा, पूर्व प्रधान सामताराम गरासिया, बाली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्रसिंह सांधू, ग्राम विकास अधिकारी अध्यक्ष भारतसिंह मेड़तिया, वीरमदेवसिंह सोनीगरा, सरपंच मोहनलाल चौधरी, पूनाराम जणवा, मोहनलाल चौधरी, मोहनलाल मेघवाल, जेठूसिंह बिरोलिया, भूपेंद्रसिंह, लेखा अधिकारी सोहनसिंह राजपुरोहित, मोहन सिंघल आदि मौजूद थे। बिरोलिया सरपंच जेठूसिंह देवड़ा ने राणावत के जन्मदिवस पर बाली पंचायत समिति में गायों के चारे के लिए पांच हजार जमा करवाए तो कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल व बिस्किट वितरण किए।
कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
ऊर्जा राज्यमंत्री राणावत के जन्मदिवस पर नारायणसिंह आकड़ावास ने भी केक काटकर व मिठाई बांटकर जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर ओंकारसिंह पांचलवाड़ा, गुलाब चौधरी, हरीश सोनी, अमरसिंह राजपुरोहित, सोहनलाल जणवा, शिवसिंह राजपुरोहित, सवाईसिंह, गोविंदसिंह मेड़तिया, प्रदीपसिंह, हीरालाल घांची आदि मौजूद थे।
राणावत को सीएम सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई
जन्मदिन के अवसर पर मंत्री राणावत जयपुर में मौजूद रहे। वहां से उन्होंने अलसुबह अपनी माताजी को फोन कर आशीर्वाद लिया। राणावत ने कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर आभार जताया मंत्री। वहीं राणावत ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री, अशोक परनामी सहित कई मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, जिला प्रमुखों, प्रधानों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।