बाली में मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
बाली | पंचायत समिति के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों ने अध्यक्ष भारतसिंह मेड़तिया के नेतृत्व में प्रधान कपूराराम मेघवाल व विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को विस्तार से बताया गया। ज्ञापन देते समय जगतसिंह चौहान, मोतीसिंह, रघुनाथराम, महेंद्रसिंह, रतन गाडरी, बद्रीनारायण, मालमसिंह राणावत, कानाराम आदि मौजूद थे।