- Hindi News
- National
- ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस सड़क से उतरी खिड़कियों से कूद यात्रियों ने बचाई जान, 4 घायल
ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस सड़क से उतरी खिड़कियों से कूद यात्रियों ने बचाई जान, 4 घायल
बाली. सड़क हादसे के बाद खिड़की से यात्रियों को बाहर निकाला गया।
कोट बालियान रोड पर हुआ हादसा, 4 में से दो यात्रियों की हालत गंभीर
भास्कर न्यूज | बाली/मुंडारा
कोट बालियान रोड पर यात्रियों से भरी उदयपुर रोडवेज बस ओवरटेक के चक्कर में सड़क से उतरकर खड्डे में फंस गई। सड़क हादसे में चार जने घायल हो गए। इनमें से दो की हालत चिंताजनक है। घायलों को बाली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें से वसनाराम पुत्र पदमाराम देवासी निवासी जोगावास आहोर की हालत चिंताजनक होने पर सुमेरपुर के लिए रेफर किया गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चालक कारीलाल उर्फ कमलेश पुत्र सोमाराम मीणा हाल निवासी उदयपुर बस को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अन्य वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। यात्रियों के कई बार मना करने पर भी नहीं माना। परिचालक जेठाराम पुत्र मंगलाराम को भी इसकी शिकायत की, परंतु कोई सुनवाई नहीं। कोट बालियान-मुंडारा रोड पर चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया व बस सड़क से उतरकर खड्डे में फंस गई। हालांकि बस पलटी नहीं।
बस की छत पर भी बैठे थे यात्री : सड़क हादसे के समय बस की छत पर भी यात्री बैठे थे। सड़क हादसे में वसनाराम पुत्र पदमाराम देवासी, रमेश कुमार निवासी दानवरली, नासी प|ी पूनमाराम देवासी निवासी जोगावास घायल हो गए।
सड़क हादसे के दौरान कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।
सड़क हादसे के बाद कुछ यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकाला। वहीं बस चालक कारीलाल ने बताया कि दुर्घटना स्टेयरिंग फेल होने से हुई।