फालना में गो रक्षकों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी का स्वागत
फालना| गो रक्षा क्रांति सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भुवनेश गुरुजी के फालना आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पुरी गोसाई के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रकाश बी लोहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश भारती,जिला प्रभारी महेंद्र सुथार,बाली तहसील प्रभारी विक्रम माली,बाली तहसील प्रमुख बाबूलाल चौहान,फालना नगर सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।