घाणेराव में कठुआ व उन्नाव दुष्कर्म के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
घाणेराव| कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में रविवार की रात्रि में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इससे पूर्व रविवार की शाम को कैंडल मार्च बड़ी बावड़ी चौक से शुरू हुआ। जिसमें युवा हाथों में मोमबत्ती लेकर मुख्य बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर दो मिनट का मौन रखकर विरोध जताया। इस दौरान बाली कांग्रेस नेता डॉ.दुर्गासिंह राठौड़, चंद्रशेखर मेवाड़ा समाजसेवी, शाहरुख टांक, अमरसिंह पंवार, शोएब टांक, इमरान खां, रमेश लोगेंसा, गणेश भाटी, ललित परमार, असलम खां मुगल, सिद्धार्थ आदिवाल, जगदीश हीरागर, विशाल आदिवाल आदि उपस्थित थे।