बाली | कुंडाल के पास शनिवार को तेंदू पत्तों से भरे ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। ये ट्रक दानवरली गांव की तरफ से आ रहा था। आग लगने से पूर्व चालक व खलासी जान बचाकर निकलने में कामयाब हो गए। घटनास्थल के आसपास खेतों की बाड़ भी जल गई।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना बीजापुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी जगतसिंह चौहान को दी। इसके बाद दमकल वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।