पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दांतीवाड़ा में भजन संध्या के साथ शुरू हुआ मेला, मूर्ति स्थापना के साथ वरघोड़ा निकाला

दांतीवाड़ा में भजन संध्या के साथ शुरू हुआ मेला, मूर्ति स्थापना के साथ वरघोड़ा निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतीवाड़ा में अखिल भारतीय जणवा समाज के संत संतेाषदास महाराज उर्फ छोटाराम महाराज व हिंगलाज माता मंदिर संत जोधाराम महाराज आश्रम लाहरा भाखर झूपी दांतीवाड़ा में 17 वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को भजन संध्या, पूजा-अर्चना व शनिवार को वरघोड़ा, महासभा, मूर्ति स्थापना सहित महाप्रसादी का आयोजन किया गया। मेले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गोवा, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों व विभिन्न क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले को लेकर आश्रम परिसर में आकर्षक सजावट की गई है।

हवन कर गाय की मूर्ति स्थापना

वहीं मेले में शुक्रवार की शाम को यज्ञ, हवन किया गया। जिसमें पूर्णाहुति दी गई। साथ ही परिसर में शनिवार को सुबह गाय की मूर्ति की स्थापना की गई।

किया माताजी व गुरुदेव का गुणगान

मेले को लेकर शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज कलाकार श्रवण जाट ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने माताजी रो परचो भारी....मां का बुलावा आया रे...आदि भजन प्रस्तुत किए। वहीं विभिन्न चढ़ावे की बोलियां बोली गई। शनिवार को भी दिन में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या, पूजा-अर्चना, वरघोड़ा, महासभा, मूर्ति स्थापना सहित महाप्रसादी का हुआ आयोजन

बाली. निकटवर्ती हिंगलाज व जोधारामजी महाराज के 17वें मेले में उपस्थित भक्तजन। फोटो | भास्कर

चौधरी, जाखड़ व जणवा का 21 किलो की माला से स्वागत मेले को लेकर शनिवार को सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री पी.पी.चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ व रतन जणवा का 21-21 किलो की माला से स्वागत किया। चौधरी ने धणी से लाहरा भाखर आश्रम रोड के लिए एक करोड़ 50 लाख व आश्रम में 30 सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की गई। रतन जणवा ने भी समाज में शिक्षा की अलख जगाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बनाए रखे। उन्होंने आश्रम में गोशाला की गायों के लिए पानी का अवाला बनाने की घोषणा की।

वरघोड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

मेले के दौरान शनिवार को सुबह वरघोड़ा आश्रम से निकाला गया। वरघोड़े में तीन रथ थे, जिसमें पहली जोधाराम महाराज की, दूसरी माताजी की जोत की व तीसरी गुरुदेव संत संतोषदासजी महाराज की। इसके साथ ही वरघोड़े में घोड़े, रथ व बैंड शामिल थे। वरघोड़े का जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वरघोड़ा दांतीवाड़ा गांव की विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पर समापन किया गया।

संतों के बताए मार्ग पर चलें : महाराज

इस अवसर पर हिंगलाज ट्रस्ट के अध्यक्ष संत संतोषदास महाराज ने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने सभा में उपस्थित भक्तों को शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। सभा में संतों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों का साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया। मेले में शिव आश्रम सादड़ा के संत सुरेंद्रनाथ कृपलानी, संत महेंद्रसिंह राणावत, संत नवलदास महाराज, सोमेंद्र गुर्जर, प्रधान कपूराराम मेघवाल, बाली नगर पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष इंदू चौधरी, तहसीलदार विवेक व्यास, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, जणवा समाज के 42 पट्टी के अध्यक्ष नेकाराम जणवा, गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष बाबाराम चौधरी आदि मौजूद थे। मंच का संचालन प्रवीण वैष्णव ने किया।

खबरें और भी हैं...