पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसलपुर में दूल्हे के पिता ने सगाई में मिले 11 लाख रुपए व कार लौटाई

बीसलपुर में दूल्हे के पिता ने सगाई में मिले 11 लाख रुपए व कार लौटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती बीसलपुर गांव में दूल्हे के पिता ने दुल्हन को दहेज मानते हुए सगाई रस्म में मिले 11 लाख, कार और 16 तौला सोने के जेवरात को लेने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार रामजी गुढ़ा निवासी शिवराजसिंह की पुत्री अनीता कुंवर की सगाई बीसलपुर निवासी गणपतसिंह के पुत्र हरपालसिंह के साथ रविवार को हुई। दुल्हन के पिता ने सगाई दस्तूर में 11 लाख और कार के साथ 16 तौला सोने के जेवर दूल्हे के पिता गणपतसिंह को सगाई रस्म के दौरान सौंपे तो दूल्हे के पिता ने इंकार कर दिया।

उन्होंने दुल्हन को ही दहेज मानकर इस कुप्रथा दिखावे को बंद करने का आग्रह किया। इस अवसर पर डेयरी चेयरमैन प्रतापसिंह बीठिया, डूंगरसिंह बिरोलिया, अरविंदसिंह कोलवाड़ा भी मौजूद थे।

समाज में एक संदेश दिया

परम्परा का निर्वहन किया, लेकिन समधियों ने दहेज से इनकार करके हमारे समाज में एक संदेश दिया है। -शिवराज सिंह दुल्हन के पिता, निवासी रामाजीगुढ़ा

इस प्रथा का अंत हो

राशि का मोल नहीं है। समाज में इस प्रथा का अंत होना चाहिए। -गणपतसिंह, दूल्हे के पिता, बीसलपुर निवासी

कई वर्षों से प्रथा चली आ रही

शादी समारोह में पिछले कई वर्षों से टीका देने की प्रथा चली आ रही है। पिछले कुछ सालों से समाजों में जागृति के कारण सगाई विवाह समारोह में टीके की राशि नहीं ली जा रही है। ऐसे में समाज में एक नया संदेश जा रहा है। -देवीसिंह देवड़ा, पैरवा, सरपंच

अच्छी पहल है

सगाई/शादी के समय दस्तूर में राशि अथवा कीमती वस्तुओं को देने की परम्परा है। यहां सगाई में टीके की राशि का इनकार करना समाज के लिए एक अच्छी पहल है। -पृथ्वीसिंह देवड़ा, पूर्व विधायक

खबरें और भी हैं...