पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीटवाड़ा में सार्वजनिक सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

भीटवाड़ा में सार्वजनिक सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली.भीटवाड़ा में जनसुनवाई करते चौधरी।

पीपी चौधरी ने की जनसुनवाई, विभिन्न समस्याओं का किया हाथोंहाथ निस्तारण

भास्कर न्यूज | बाली

ग्राम पंचायत भीटवाड़ा के अटल सेवा केंद्र पर केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद पीपी चौधरी के सान्निध्य में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चौधरी ने ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का हाथों-हाथ निस्तारण किया। ग्रामीणों ने भीटवाड़ा-सरथुर मार्ग पर रपट निर्माण की मांग की, जिस पर सार्वजनिक विभाग ने एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि भीटवाड़ा से मुंडारा और रानी की ओर जाने की एक भी सरकारी या निजी बस संचालन नहीं होता है, जिससे आमजन परेशान है। जिस पर मंत्री चौधरी ने शीघ्र बस शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाली प्रधान कपूराराम मेघवाल, अध्यक्ष सरपंच गिरजा राजावत, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, मुंडारा भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य जगदीश चौधरी, बाली नगर पालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, रानी नगर पालिका अध्यक्ष घीसूलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...