पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के लिए 511 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत

जिले के लिए 511 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी| पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर 511 करोड़ पेजयल की योजना स्वीकृत हुई है। जिसका फायदा 224 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा। यह विचार केंद्रीय राज्यमंत्री पी.पी.चौधरी ने रविवार को ढालोप पंचायत में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी ईमानदारी से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान कर दे तो 80 प्रतिशत समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ मिल रहा है। जिसके कारण किसानों और गरीब वर्ग को योजनाओं से फायदा हुआ है। जन सुनवाई समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और उपस्थित अधिकारियों से इसका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सोलर लाइट व ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण करवाए गए कार्यों का उदघाटन किया। समारोह में ईश्वरलाल खटीक तहसीलदार, रानू इंकिया विकास अधिकारी, राकेश भाटी सांसद प्रतिनिधि, फुआराम चौधरी पूर्व प्रधान बाली, खीमाराम चौधरी उपप्रधान आदि उपस्थित थे।



हीराराम घांची अध्यक्ष भाजपा मंडल नाडोल, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष रानी भाजपा मंडल, जयवर्धन, बाबूलाल चौधरी आदि मौजूद थे।

बालिकाओं का तिलक लगाकर किया सम्मान : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री पी.पी.चौधरी ने कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले समारोह में बालिकाओं का तिलकर लगाकर उनका सम्मान किया। उसके बाद उपस्थित लोगों को बेटी बचाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...