पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धणी गांव से दांतीवाड़ा लाहरा भाखर तक 4 किलोमीटर तक बनेगी सड़क

धणी गांव से दांतीवाड़ा लाहरा भाखर तक 4 किलोमीटर तक बनेगी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली | दांतीवाड़ा गांव के पास स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर व जोधारामजी महाराज आश्रम लाहरा भाखर झूपी में मेले का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने धणी गांव से दांतीवाड़ा लाहरा भाखर आश्रम तक चार किमी सड़क के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं आश्रम में 30 सोलर लाइट लगाने की भी घोषणा की। जिला परिषद सदस्य जगदीश जणवा ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की निर्माण की मांग करते आ रहे थे। अब जल्द ही सड़क निर्माण होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को टूटी सड़क से निजात मिलेगी। इस मौके पर संत संतोषदास महाराज ने मंत्री चौधरी का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...