- Hindi News
- National
- युवती आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
युवती आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
युवती आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
भास्कर न्यूज | देसूरी
स्थानीय कस्बे में किशोरी की आत्महत्या को लेकर परिजनों के आरोप के बाद शांति भंग के आरोप में पकड़े गए 3 आरोपियों में से मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ जॉन पुत्र छीतरमल हीरागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर आरोप लगाया था कि उसने मृतका के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल कर सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए थे। जनकारी के अनुसार देसूरी कस्बे में 2 अप्रैल शाम को एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने इस मामले में आरोप लगाया था कि देसूरी गांव के एक युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसको वायरल करने की धमकी देकर दोस्तो के सहयोग से जेवरात हड़प लिए। उसके बाद भी आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहे थे, इससे दुखी होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है। इस मामले को लेकर परिजनों वे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दो दिन बाद शव उठाया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मांग पर आरोपों के दायरे में आए 3 युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के आदेश वे आरोपी न्यायिक अभिरक्षा के तहत बाली जेल में थे। इसके बाद तीन आरोपी राजू पुत्र अजीज खां,शेर खां पुत्र सलीम खां,बाबू खां पुत्र कादर खां की कुछ दिनों बाद जमानत हो गई। देसूरी पुलिस थानाधिकारी नथूसिंह चारण ने बताया कि किशोरी की आत्महत्या के राज को खोलने को लेकर मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ जॉन पुत्र छीतरमल हीरागर को प्रोटेक्शन वारंट पर बाली जेल से गिरफ्तार किया है।