समाज की आजीविका व समस्याओं पर की चर्चा
राजस्थान राईका विकास संगठन के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बाली | राजस्थान विकास संगठन के सदस्यों का आयोजन व दो दिवसीय आवासीय पशुपालक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें राईका समाज के आजीविका एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर चर्चा की गई तथा जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। वार्ता में बताया गया किया पारम्परिक तौर पर राईका समाज अपने पशुओं को लेकर दूर-दराज मध्यप्रदेश में भी पशु चराई के लिए सदियों से आ रहे है लेकिन विगत कुछ वर्षों से रास्ते में चराई को लेकर स्थानीय समुदाय, वनविभाग एवं अन्य लोगों से विवाद खड़े हो जाते है यहां तक कि कई बार इस समुदाय के साथ भेड़ों की चोरी व लूटपाट से धन और संपति के साथ जन जोखिम भी होती है इसकी वजह से इस समुदाय के साथ संकट गहराता जा रहा है।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर दिनेश कुमार, मोहनलाल, अमराराम, पूर्व आबकारी अधिकारी भीमाराम, सवाराम, जोगाराम, पुनाराम, नेतीराम, धनाराम, हेमाराम, सवाराम, जोगाराम, सवाराम, कमल किशोर, वक्ताराम दादाई, पेमाराम, लाकाराम सहित विभिन्न क्षेत्र के गांवों के लोग मौजूद थे।
समाज की आजीविका व समस्याओं पर की चर्चा