पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व उप राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

पूर्व उप राष्ट्रपति को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली | बाली के पूर्व विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति रहे स्व. भैरोंसिंह शेखावत की 8 वीं पुण्यतिथि पर बाली फालना सहित ग्रामीण अंचलो में भी श्रद्घांजलि समारोह आयोजित हुए। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को याद किया। बाली के पृथ्वीराज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। यहां पर रूपाराम जणवा, चंपतपुरी, प्रताप खटीक, अचलसिंह, महेंद्र माली, अन्नाराम प्रजापत, मदनलाल बिरावत, रामलाल सोनी व जेठाराम जणवा सहित कई समाजसेवक मौजूद थे।

सादड़ी। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर युवामोर्चा अध्‍यक्ष गोविंद मीणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सुथार,कालू सिंह,प्रभु मीणा, महेश शर्मा,नारायण,जोगाराम जाट,गंगाराम जाट,मंगल भाटी,शंकर बावरी,पन्नालाल माली,रणजीत गोड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...