बाली | राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बाली के तत्वावधान में सेवाड़ी के रा.उ.मा. विद्यालय में कला कौशल अभिरूचि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का सोमवार को ओबीसी मंडल अध्यक्ष सवाराम देवासी ने निरीक्षण किया। शिविर में सिलाई, ब्यूटीपार्लर, नृत्य, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षण महावीरसिंह सोनीगरा योगा का, प्रभु प्रजापति बंदेज का, हीना रावल सिलाई का, दीपा सैन ब्यूटीपार्लर का, शबनम पठान सिंगिंग का, हीरालाल पेंटिंग का, हितेश कुमार रंगोली का प्रशिक्षण दे रहे हैं।