पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढोला गांव में मारपीट प्रकरण के चार आरोपियों को जेल

ढोला गांव में मारपीट प्रकरण के चार आरोपियों को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोला गांव में मारपीट प्रकरण के चार आरोपियों को जेल में भेजा, बाकी की तलाश जारी

सांडेराव |
सांडेराव थाना पुलिस ने ढोला गांव में गत 2 मई की रात फिल्मी स्टाइल से एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्रसिंह, दुष्यंतसिंह समेत 20 से अधिक आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार ढोला गांव के किरणसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपुरोहित ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तथा लालसिंह 2 मई की बीती रात 1 बजे करीब अपनी दुकान पर सोने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दुकान का शटर खोलने लगा तो पीछे से हाथों में हथियारों से लैस होकर आए धीरेंद्रसिंह , दुष्यंतसिंह, अर्जुनसिंह, जितेंद्रसिंह, सुखपालसिंह, भीमसिंह व रमेशसिंह राजपुरोहित समेत 25 आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में घेरकर उन पर हमला किया। आरोपियों ने लालसिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर गले से सोने की चैन लुटकर ले भागे। घटना में लालसिंह गंभीर रूप से घायल होने पर ढोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुमेरपुर रैफर कर दिया था।

यह आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

इस मामले में पुलिस ने गत 18 मई को ढोला निवासी रघुवीरसिंह पुत्र रामसिंह, महेन्द्रसिंह पुत्र तेजसिंह, हरिसिंह पुत्र सांवतसिंह व प्रतापसिंह पुत्र सरदारसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार कर सुमेरपुर न्यायालय से 3 दिन के पीसी रिमांड पर लाया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को चारों आरोपियों को सुमेरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को बाली स्थित जेल में भेज दिया गया। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...