पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की जागरूकता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी

लोगों की जागरूकता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली में अंबेडकर अकावा कॉलोनी में सोमवार को दिन में एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरी कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पीछा कर पकड़ा। लोगों ने आरोपी की धुनाई कर बाद में पुलिस को सौंपा। उसके कब्जे से 50 हजार रुपए बरामद हुए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार बाली के अंबेडकर अकावा कॉलोनी में खरताराम मेघवाल सोमवार को कहीं बाहर गया हुआ था। दिन में मौका देख आरोपी उसके घर में घुसा और अलमारी से जेवरात व नकदी चुरा कर भाग गया। भागते हुए उसे एक बच्ची ने देख लिया, जिसने शोर मचाया तो लोगों ने उसका पीछा किया। लोगों ने प्रताप चौक पर आरोपी प्रकाश चौहान पुत्र रमेश कुमार सुथार को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...