पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री की रानी एसएचओ को चेतावनी 38 साल वकालत की है, मुझे नट कसना आता है, सरकार के अलावा कोर्ट तक ले जाऊंगा, जेल जाओगे

केंद्रीय मंत्री की रानी एसएचओ को चेतावनी- 38 साल वकालत की है, मुझे नट कसना आता है, सरकार के अलावा कोर्ट तक ले जाऊंगा, जेल जाओगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी क्षेत्र के गांवों में लगातार चोरियां और पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश

भास्कर संवाददाता | पाली

केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी की गुरुवार को जीवंदकला में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों का पुलिस की कार्यशैली को लेकर दर्द छलक पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जीवंद कला तथा गुड़ा रूपसिंह गांव में मकानों व मंदिर में हुई चोरियों के मामले में रानी पुलिस ने धरना-प्रदर्शन तथा उच्चाधिकारियों के समक्ष गुहार के बाद आरोपी तो पकड़ लिए, मगर चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद करने के बजाय परिवादियों को डराकर उनसे लिखवाकर ले लिया कि उनके जेवरात घर में ही मिल गए। जीवंद कला के रताराम ने 18 तोला सोने के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने मात्र 2 तोला ही बरामद किया तो उससे यह लिखवाकर लिया गया कि उसके घर से 2 तोला ही सोना चोरी गया था। भूल से ज्यादा लिखवा लिया। ऐसी शिकायतों के बाद नाराज हुए केंद्रीय मंत्री ने एसपी से बात की। बाली डीएसपी, रानी एसएचओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को घेनड़ी में बुलाकर उन्हें चेताया।

जीवंद कला में हुई जनसुनवाई में मामला सामने आने के बाद केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने एसपी को फोन कर क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों को किया घेनड़ी गांव में तलब

दी चेतावनी : मैं जानता हूं पुलिस की कार्यप्रणाली, मामले की जांच करवाऊंगा, जितनी कार्रवाई सरकार के स्तर पर होगी उसके अलावा कोर्ट तक ले जाऊंगा, उसमें आप और एसपी सब शामिल होंगे, प्रमाण मिले तो सब दोषी जेल जाएंगे

जीवंद कलां से लेकर घेनड़ी तक ग्रामीणों व मंत्री के टारगेट पर पुलिस की कार्यप्रणाली

जीवंदकला में पूर्व सरपंच ने की शिकायत पूर्व सरपंच पूनाराम ने आरोप लगाया कि जीवंद कला व गुड़ा रूपसिंह गांवों में मंदिरों व घरों में खूब चाेरियां हुईं। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद पुलिस ने चोर तो पकड़ लिए, लेकिन पूरा माल बरामद नहीं किया। उल्टा थाने बुलाकर डर दिखाकर रिपोर्ट बदलवाई- परिवादी रताराम के घर चोरी हुई। उसके यहां बेटी की शादी थी। उसने मूल रिपोर्ट में 18 तोला सोने के आभूषण व एक किलो चांदी तथा सवा लाख रुपए नकदी की चोरी बताई थी। पुलिस ने उसे डराकर दूसरी रिपोर्ट लिखवाई। महज 2 तोला सोने के आभूषण लिखवाए। लिखवाया कि बाकी जेवरात व नकदी घर में ही मिल गए।

एसपी को फोन, बाली डीएसपी सहित क्षेत्र के सभी अधिकारियों को बुलाया घेनड़ी जीवंद कला में आई शिकायत के बाद पीपी चौधरी ने एसपी को फोन किया। पूरे मामले की जानकारी दी और क्षेत्र के सभी अधिकारियों को घेनड़ी में तलब किया। बाली डीएसपी गुलाबसिंह, रानी एसएचओ दीपाराम भाटी सहित अन्य अधिकारी घेनड़ी पहुंचे।

... और घेनड़ी में पुलिस अधिकारियों को फटकार पहले रानी एसएचओ दीपाराम भाटी से मामले के बारे में पूछा। एसएचओ ने कहा कि कोई पुलिस से क्यों डरेगा। आराेप लगा रहे पूनाराम का मामले से कोई लेना-देना नहीं। इस पर मंत्री के स्वर तल्ख हुए। कहा- मैं पुलिस को जानता हूं। 38 साल हाईकोर्ट में वकालत की है। मुझे नट कसना आता है।

ग्रामीणों का आरोप - चोर को पकड़ने के बाद पुलिस ने बदलवाई रिपोर्ट, 18 तोला सोना की जगह 2 तोला लिखवाकर बरामद दिखाया

मैं अलग तरह का आदमी हूं, मेरे यहां सेक्रेटरी भी बदमाशी नहीं कर सकता... चौधरी और एसएचओ के बीच ऐसा रहा संवाद

चौधरी : आपके इलाके में हुई चोरियों के मामले में क्या हुआ?

थाना प्रभारी- हमने सभी चोरियां खोली हैं। आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।

चौधरी -जीवंद कलां में चोरियों हुई थी उसमें क्या रहा?

थानाप्रभारी: सभी खुल गईं। माल भी 95 प्रतिशत रिकवर हो चुका है

चौधरी - जीवंद कला में चोरी हुआ पूरा माल बरामद हुआ क्या?

थानाप्रभारी- पहले उसने 16 या 18 तोला लिखवाया था, बाद में उसने ही कहा कि 2 तोला ही चोरी हुआ

चौधरी - वो तो कह रहा है कि पुलिस ने उससे लिखवाया है?

थाना प्रभारी- नहीं साब, उसने खुद ने ही कहा है, हम ऐसा क्यों करेंगे

चौधरी- मंत्री वो कॉन्फिडेंस से कह रहा है कि उसके यहां से 18 तोला चोरी हुआ, आपने डराया है?

थाना प्रभारी- हमसे क्यों डरेगा कोई, अगर पुलिस से डर गया तो फिर.... मुल्जिम भी 2 तोला ही बता रहा है। वो शिकायत करने वाला पूनाराम है, उसका कोई मतलब ही नहीं है।

चौधरी - पूनाराम ने क्या, मुझे तो सभी गांव वालों की मौजूदगी में कहा है।

थाना प्रभारी- नहीं साब,

चौधरी - मुझे सारा पता है। मुझे नट भी कसना आता है। मैं तो वकील भी रहा हूं। यह बता देता हूं आपको। जो सरकार से आता है वह सरकार से करवा दूंगा और जो हाईकोर्ट से होगा वहां से करवाऊंगा। उसमें एसपी साब और आप सभी इन्वॉल्व होंगे। जो भी गलत होगा, एविडेंस होगी, जेल में जाएंगे। आप यह दिमाग में मत सोचो कि मैं सर्वोपरि हूं। हमारे पास शिकायत आई है। मैं अलग तरह का आदमी हूं। मैंने 38 साल तक वकालत की है। मुझे पता है। हमारे सेक्रेट्री भी हो, कहीं गलत काम नहीं करने देता, बदमाशी किसी सूरत में नहीं करने देता।

खबरें और भी हैं...