पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाली विधायक राणावत का जन्मदिन आज

बाली विधायक राणावत का जन्मदिन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली | बाली विधायक व ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत का 48वां जन्मदिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर कई आयोजन होंगे। राणावत अपने जन्मदिन पर जयपुर में रहेंगे। जयपुर में विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ का भी कार्यक्रम रहेगा। वहीं बाली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता चिकित्सालयों में मरीजों को फल व बिस्किट के साथ जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी करेंगे। विधायक के प्रतिनिधि विक्रमसिंह राणावत व पूर्व उप प्रधान रीना अग्रवाल नाना ने बताया कि बाली विधायक ऊर्जा राज्यमंत्री के जन्म दिन पर कार्यकर्ता गायों को हरा चारा खिलाएंगे। इस मौके पर हवन का भी आयोजन होगा। ऊर्जा राज्यमंत्री के जन्म दिवस पर बाली पंचायत समिति प्रांगण में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्राम विकास कमेटी बाली के अध्यक्ष भारतसिंह मेड़तिया ने सभी ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायकों को पंचायत समिति सभागार में ऊर्जा राज्यमंत्री राणावत के जन्मोत्सव में उपस्थित होकर जन्म दिवस को यादगार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...