पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों को स्वस्थ रहने के गुर बताए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाेकारो बालीडीह गायत्री नगर में पतंजली योग प्रचारक प्रकल्प हरिद्वार की ओर से चलाए जा रहे पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तीसरे दिन लोगों को स्वस्थ रहने के गुर एवं योग की बारीकियों को बताया गया। पांच दिनों तक चलने वाले योग शिविर में अब तक सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। पतंजली हरिद्वार से आईं योग प्रचारिका रेणु आर्य ने बताया कि शिविर का मकसद जन-जन तक योग को पहुंचाना सभी को स्वस्थ बनाना है।

यहां प्रातः 5 से 6ः30 बजे प्रत्येक दिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रबंधन के लिए योग जरूरी है। योग शरीर मन और आत्मा में तालमेल लाता है। नियमित योग से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर विवेक, विजय वर्णवाल, वरूण कुमार झा, जय प्रकाश वर्णवाल, नंद किशोर चौधरी, संदीप वर्णवाल,डाॅ. प्रेमचन्द्र वर्णवाल व अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...