पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2 से
बलियाला | गांव नंगल में नौजवान स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से 2 मई से पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट गांव के खेल स्टेडियम में करवाया जाएगा। टूर्नामेंट में मुख्यअतिथि के रुप में गांव के सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह संधू शिरकत करेंगे। क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन आॅफ दी सीरिज, बैस्ट बॉलर, बैस्ट बेट्समैन के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।